CM योगी के 3 T अभियान के सफल मॉडल से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 01, 2021

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के सफल मॉडल से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है। कई प्रदेशों में अभी भी कोरोना संक्रमण ज्यादा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 159 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 24 हो गये है। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.25 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। लक्षणयुक्त व्यक्तियों का टेस्ट कराकर संक्रमण होने पर निःशुल्क मेडिकल किट भी बांटी गयी तथा आवश्यकतानुसार अस्पताल भेजा गया या आइसोलेट किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड मरीजों का निशुल्क टेस्टिंग तथा उपचार किया गया तथा टीका भी निशुल्क लगाया जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें: कारोबारी की मौत के मामले में ‘‘खुद को बचा रही है’’ उत्तर प्रदेश सरकार : अखिलेश यादव

सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने टीम-9 की बैठक में कहा है कि प्रदेश के शहर एवं ग्रामीण स्तर पर संबधित विभागों द्वारा फॉगिंग, जलभराव रोकने तथा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाये। अभियान के माध्यम से लोगों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करे। मुख्यमंत्री जी ने इस सम्बन्ध में आज जनपदों से जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बाढ़ कम होने पर किसानों की फसलों की क्षति का आंकलन करते हुए 15 अक्टूबर के पहले किसानों को उनकी क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जाये। उन्होंने बताया कि आज 01 अक्टूबर से धान खरीद लगभग 4000 से अधिक धान केन्द्रों पर किसानांे से धान खरीद प्रारम्भ कर दी गयी है। 

गत 24 घंटे में प्रदेश में 2 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 1.4 मिमी के सापेक्ष 143 प्रतिशत है

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 1.4 मि0मी0 के सापेक्ष 143 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 09 जनपदों में 47 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है।

इसे भी पढ़ें: IAS अधिकारी इफ्तिखारुद्दीन के समर्थन में ओवैसी, कहा- मुस्लिम होने की वजह से बनाया गया निशाना

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं।  1452 मेडिकल टीमें तथा 8633 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 451 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2017 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2170 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1000881 है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 58351 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 365927 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 637278 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 290443.07 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 258239 ली0, ओ0आर0एस0 के 302184 पैकेट वितरित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी