मध्य प्रदेश में कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, कोरोना संक्रमण में प्रदेश 13वें स्थान पर

By दिनेश शुक्ल | Apr 29, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी के निरंतर प्रयासों तथा जनता के सक्रिय सहयोग से अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। जनता कर्फ्यू का प्रभाव प्रदेश में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं के संबंध में कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक ले रहे थे। बैठक में संबंधित मंत्री और अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 94 हजार से अधिक हो गई थी, जो अब 92 हजार 77 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 363 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में 696 की कमी आई है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश