MP में स्कूल और कॉलेज में कोरोना ने दी दस्तक, 2 बच्चों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By सुयश भट्ट | Dec 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण स्कूल-कॉलेजों तक पहुंच गया है। इंदौर में दो स्कूल के बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों बच्चे में आपस में भाई हैं।वहीं ओल्ड जीडीसी की महिला प्रोफेसर भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही कॉलेज के दो छात्रों की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है।  

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे के पैरेंट्स पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। पैरेंट्स को कोरोना संक्रमित होने के बाद बच्चों का टेस्ट किया गया जिसमें दोनों बच्चे की रिपोर्ट बुधवार को आई। जिसमें दोनों बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं मां के पॉजिटिव होने के बावजूद भी बच्चे स्कूल जा रहे थे।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकालने में जुट गया है। ओल्ड जीडीसी में प्रोफेसर से संपर्क में आए कॉलेज के करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करवाई गई है।

इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र के मंत्री की कार को पीछे से मारी गयी टक्कर, सुरक्षा कर्मी जख्मी 

आपको बता दें कि पॉजिटिव आए दोनों स्कूली छात्रों की उम्र 10-11 साल के बीच है। इससे पहले दोनों बच्चे के माता-पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पैरेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसमें बुधवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार, कोच Ryan ten Doeschate ने बताई डेब्यू में देरी की वजह

CBSE 12th Re-evaluation Result 2026 | CBSE ने रिज़ल्ट में गड़बड़ी के वेदांत के आरोपों को खारिज किया, 2 नहीं, बल्कि 11 मार्क्स बढ़े

Kabirdas Jayanti 2026: हिंदू-मुस्लिम एकता के सबसे बड़े Symbol थे संत कबीर, जानिए रोचक बातें

Ram Mandir Donation Theft Case | सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर दान में चोरी के मामले की अर्जेंट सुनवाई से इनकार किया, CBI-SIT जांच की मांग टली