पूर्व CJI JS Khehar बोले- 100 साल से मूल आदर्शों पर अडिग है RSS

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पिछले 100 वर्षों से अपने मूल आदर्शों पर अडिग रहा है। उन्होंने इसे संभवतः दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बताया। न्यायमूर्ति खेहर ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में आयोजित आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम ‘राष्ट्र वंदनम’ को संबोधित करते हुए संगठन को 100 साल पूरे होने पर बधाई दी और याद दिलाया कि कैसे नवंबर 1925 में इसकी शुरुआत मात्र 15 से 20 युवाओं के साथ हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आरएसएस को 100 साल पूरे करने के उल्लेखनीय मुकाम तक पहुंचने पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं इससे अभिभूत हूं कि 15-20 युवाओं के साथ शुरू हुआ आरएसएस आज संभवतः दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।’’ पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा कि पिछली एक सदी में आए सामाजिक और राजनीतिक बदलावों के बावजूद, आरएसएस अपने स्थापना उद्देश्यों- चरित्र निर्माण, अनुशासन पैदा करने और हिंदू समुदाय को संगठित करने को लेकर प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने आरएसएस को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप सामाजिक और राजनीतिक बदलावों के दौर से गुजरे हैं।

आप एक सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी संगठन बने रहे हैं। आप पारंपरिक और स्थापित राजनीतिक व्यवस्थाओं से दूर रहे हैं। आप न तो चुनाव लड़ते हैं और न ही आपका कोई औपचारिक राजनीतिक मंच है।’’ न्यायमूर्ति खेहर ने आरएसएस की इस बात के लिए भी तारीफ की कि वह उस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध है, जिसके लिए 100 साल पहले इसकी स्थापना की गई थी।

पूर्व सीजेआई ने राष्ट्रीय आपदाओं के दौरान स्वयंसेवकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि 1947 में विभाजन के समय पंजाब में हिंदुओं और सिखों के लिए आत्मरक्षा, राहत कार्यों और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने दिल्ली में 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दौरान स्वयंसेवकों की भूमिका का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने सिख परिवारों और असुरक्षित इलाकों की रक्षा करने में मदद की। न्यायमूर्ति खेहर ने कहा कि अपनी पिछली उपलब्धियों को प्रदर्शित करना और भविष्य की दिशा तय करना, आरएसएस के लिए अपनी शताब्दी मनाने का एक उचित तरीका है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में संगठन ने विदेशों में भी संपर्क कार्यक्रम चलाए हैं।

प्रमुख खबरें

Bhupender Yadav के आवास पर जुटेंगे NCPI सांसद, New Delhi में Suvendu Adhikari भी रहेंगे मौजूद

Kashmir Weather: Srinagar में ठंड से थोड़ी राहत, 3 से 8 दिसंबर तक Snowfall का अनुमान

ITC का लागत प्रबंधन पर जोर, FMCG उत्पादों की कीमतें बढ़ाने से पहले महंगाई पर नजर

World Boxing Cup Finals: Minakshi Hooda समेत 5 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचे