कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, 27 अप्रैल को CMs के साथ बैठक करेंगे PM मोदी

By अंकित सिंह | Apr 26, 2022

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यही कारण है कि अब सरकार की ओर से भी सक्रियता दिखाई जा रही है। इन सब के बीच खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बड़ी बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में मोदी कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थिति और उससे बचने के लिए हो रहे उपायों पर समीक्षा करेंगे। इतना ही नहीं, इस सब बैठक में वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस संवाद के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोविड-19 की स्थिति पर एक प्रस्तुति भी देंगे। खबर यह भी है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया और उनके मंत्रालय से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री ने देश में एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर रविवार को देशवासियों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमने फेस मास्क पहनना अनिवार्य करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया है। हम 27 अप्रैल को पीएम के साथ बैठक के बाद केंद्र सरकार की सलाह के आधार पर आगे कदम उठाएंगे। 

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग