भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीज आत्महत्या मामला, परिजनों ने डॉक्टरों पर सच्चाई छुपाने के लगाए आरोप

By दिनेश शुक्ल | May 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित शासकीय हमीदिया अस्पताल के डी-ब्लॉक की 6 वीं मंजिल से कूदने से सोमवार शाम को कोरोना संक्रमित रहीश शेख की मौत हो गई थी। घटना के एक दिन बाद मंगलवार को परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रहीश शेख आत्महत्या नहीं कर सकते, उनकी हत्या हुई है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मंदसौर में डंपर और कार की भीषण टक्कर में तीन की मौत

आसिफ अली ने कहा कि वहां मौजूद एक डॉक्टर ने बताया कि वह बाथरूम गए थे। वहां से कूद गए जबकि बाद में बताया गया कि वह खिड़की तोड़ कर नीचे गिरे। अस्पताल के डॉक्टरों के बयानों में ही विरोधाभास है। इससे साफ है कि अस्पताल प्रबंधन घटना की वास्तविकता को छिपा रहा है। आसिफ अली ने कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराने की मांग करेंगे। इसको लेकर हम वकीलों से सलाह ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार