MP में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मरीज, इंदौर में है सबसे ज्यादा मरीज

By सुयश भट्ट | Dec 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमपी में पिछले 24 घंटे यानी सोमवार को प्रदेश में 48 कोविड मरीज मिले है। जबकि एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं 26 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं।

इसे भी पढ़ें:MP पंचायत चुनाव को लेकर सियासत जारी, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना 

बताया जा रहा है कि लगभग 250 सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। जिसमें इंदौर में 9 ओमिक्रॉन मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 6 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 3 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं इससे पहले प्रदेश में सोमवार को 41 मरीज, रविवार को 30 कोरोना मरीज और शनिवार को 41 कोरोना मरीज मिले थे। इंदौर जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बावजूद लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी