इंदौर में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 93 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

By दिनेश शुक्ल | Feb 17, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 93 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 58,180 हो गई है। हालांकि, बीते 24 घंटों में यहां कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। यहां अब तक कोरोना से 927 लोगों की मौत हुई है। तो पूरे मध्य प्रदेश में इंदौर को मिलाकर 233 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें भोपाल में 39, जबलपुर में 19 और ग्वालियर में 07 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। तो वही भोपाल में कोरोना से 01 व्यक्ति की मौत हुई है। 

इसे भी पढ़ें: महिला को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 58,180 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 927 है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक करीब 56,881 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 327 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। जबकि मध्य प्रदेश में अब तक 2 लाख 58 हजार 82 कोरोना संक्रमित  लोग कोरोना पॉजिटिव हुए है। जिसमें से 3,841 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर