देश में एक दिन में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 11458 नए मामले, कुल मामलों की संख्या तीन लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित आंकडों की वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,993 हो जाने के साथ ही भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या 1,45,779 है, वहीं 1,54,329 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस प्रकार से देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकडों के अनुसार संक्रमण से हुई 386 मौत के मामलों में से दिल्ली में 129, महाराष्ट्र में 127, गुजरात में 30, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में नौ-नौ, कर्नाटक और राजस्थान में सात-सात, हरियाणा और उत्तराखंड में छह-छह, पंजाब में चार, असम में दो, केरल, जम्मू कश्मीर तथा ओडिशा में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में The Westerlies के निवासियों ने खामियों पर Builder के खिलाफ खोला मोर्चा

IIT Delhi के पीएचडी छात्र की मौत मामले में Supreme Court के निर्देश पर FIR दर्ज

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव