चीन में कोरोना रिटर्न, जीरो कोविड स्ट्रैटेजी भी नहीं आ रही काम

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022

पूरी दुनिया में जहां कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है वहीं चीन में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। महामारी की शुरुआत में वुहान के प्रकोप के बाद से बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के आंकड़ों के अनुसार न में रविवार को कोरोना के 214 घरेलू स्तर पर मामलों की पहचान हुई। चीन में स्थानीय स्तर पर पाए गए संक्रमणों और मेनलैंड के बाहर से आने वाले मामलों को अलग-अलग गिनने की शुरुआत मार्च 2020 में हुई। इस तरह एक दिन में घरेलू स्तर पर मिली संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने अपना रक्षा बजट 7.1 फीसदी बढ़ाकर 230 अरब डॉलर किया

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 44.6 करोड़ को पार कर गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या करीब 60 लाख के करीब पहुंच गई हैय़ पिछले एक महीने के अंदर दुनियाभर में कोरोना के 5.22 करोड़ से अधिक केस सामने आए हैं। जबकि 2.61 लाख लोगों ने इस खतरनाक वायरस से जान गंवा दी है। 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश