आईपीएल 2022 पर कोरोना का साया, दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटीन, फिजियो पाए गए थे पॉजिटिव

By अंकित सिंह | Apr 18, 2022

आईपीएल 2022 में भी कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। हाल में दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी वजह से दिल्ली टीम को पूरी तरीके से क्वारंटीन कर दिया गया है। दिल्ली को अगला मुकाबला खेलने के लिए पुणे जाना था। लेकिन इसे फिलहाल टाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पूरी टीम को होटल में रोक दिया गया है। सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। इसके बाद ही आगे को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: वाशिंगटन में पाक राजदूत के विदाई भोज कार्यक्रम में हुई बातचीत ने इमरान खान का संकट बढ़ाया था:खबर

आपको बता दें कि 2021 के आईपीएल में भी कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने से इसे भारत में बीच में ही रोकना पड़ा था। बाद में बाकी के मैचों का आयोजन की यूएई में किया गया था। जब आईपीएल को रोका गया था, उस दौरान 29 मैच खेले गए थे। जबकि भारत में कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 का पूरा सीजन यूएई में खेला गया था। सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए बायो बबल को भी रखा गया है। बावजूद इसके कोरोना वायरस की एंट्री चिंता की बात है। 

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत