कोरोना का साया चीन में होने वाले Asian Games 2022 पर छाया, बढ़ते मामलों को देखते हुए करना पड़ा स्थगित

By अभिनय आकाश | May 06, 2022

चीन में कोरोना के 4628 मामले बीते दिन सामने आए हैं और 12 नई मौतें रिपोर्ट की गई हैं। 1 मई से ही शंघाई शहर को बंद कर दिया गया है। बीजिंग और शंघाई में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं और जिनपिंग सरकार की तरफ से अधिकारियों को भी जीरो कोविड पॉलिसी का सख्ती से  पालन करने के लिए कहा गया है। लेकिन तमाम कवायदों के बावजूद कोरोना का कहर देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसका असर खेलों पर भी पड़ने लगा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एशियन गेम्स को स्थगित कर दिया गया है। चीन की मीडिया की तरफ से ये जानकारी दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 11 लाख रुपए और एक साल की छुट्टी, इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया अनोखा ऑफर

गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2022 10 सितंबर से 25 सितंबर, 2022 तक चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होने थे। मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 स्पर्धा शामिल है। इसमें ओलंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबाल, हाकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल शामिल हैं।  

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान