स्पेन में मृतकों की संख्या में आयी कमी, कुछ क्षेत्रों में कामकाज शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस के कारण रोजाना हो रही मौतों में कमी आयी है और सोमवार को यह संख्या 517 रही जो पिछले तीन हफ्तों में न्यूनतम है। वहीं निर्माण एवं विनिर्माण क्षेत्रो में कामगार फिर से काम पर लौटने लगे हैं। स्पेन इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। स्पेन में इस महामारी के कारण लगभग 17,489 लोगों की मौत हो चुकी है वहींसंक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,69,496 हो गयी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी के 3,477 नए मामले सामने आए हैं जो 20 मार्च के बाद से किसी एक दिन का सबसे कम आंकड़ा है।

इस बीच स्पेन ने अपनी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को खोलना शुरू कर दिया है और कुछ क्षेत्रों में कामगार फिर से काम पर लौटने लगे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें ताकि इस खतरनाक वायरस के प्रसार पर काबू लग सके। सोमवार को प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गयी है ताकि लोग काम पर लौट सकें। रेलवे स्टेशनों पर रेड क्रॉस के स्वयंसेवक और पुलिस कर्मी लोगों के बीच मास्क वितरित कर रहे थे। ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह