भारत में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, पिछले 24 घंटे में 9985 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

नयी दिल्ली। देश में बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,985 नए मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। उसने बताया, ‘‘अभी तक 48.99 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं। जिन 279 लोगों की मौत हुई है उनमें से 120 लोगों की महाराष्ट्र में, 33 की गुजरात, 31 की दिल्ली, 21 की तमिलनाडु, 18 की उत्तर प्रदेश, 11 की तेलंगाना, 10 की पश्चिम बंगाल, नौ की राजस्थान, छह-छह लोगों की मध्य प्रदेश और हरियाणा, तीन की जम्मू कश्मीर, दो की पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तथा एक-एक की बिहार, झारखंड और त्रिपुरा में हुई है। अभी तक इस संक्रामक रोग से कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,366 नए मामले आए सामने

आंध्र प्रदेश में 77, कर्नाटक में 66 और पंजाब में 55 लोगों ने जान गंवाई। इस बीमारी के कारण जम्मू कश्मीर में 48, हरियाणा में 45, बिहार में 32, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों ने दम तोड़ा है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार