मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा कोरोना टेस्टिंग का वृहद अभियान

By दिनेश शुक्ल | Jun 22, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग का जिलेवार वृहद अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में सघन सर्वे कर एक-एक कोरोना मरीज की पहचान की जाएगी। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की गति निरंतर धीमी हो रही है, अब हमें इसे पूरी तरह समाप्त करना है। मुख्यमंत्री मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,373 हुई, अब तक 201 मरीजों की मौत

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोरोना मॉनीटरिंग के लिए बनाए गए वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी अपने प्रभार के जिलों का दौरा करें तथा वहां की व्यवस्थाएं देखें। हमें कोरोना संक्रमण को हर हालत में रोकना है। भिंड एवं रायसेन जिले की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। फर्स्ट कॉन्टेक्ट की टेस्टिंग अनिवार्य रूप से की जाए। मुख्यमंत्री ने नीमच जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि नीमच जिले में विशेष रूप से जावद में और ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सर्वेलेंस बढ़ाया जाए व एक-एक मरीज की खोज की जाए।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR