देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44.58 करोड़ के पार, जानें किस राज्य में कितने लोगों को लग गई वैक्सीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 44.58 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 36.87 लाख (36,87,239) खुराकें दी गयीं। मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग में 17,71,541 लोगों को पहली खुराक और 2,69,421 लोगोंको दूसरी खुराक दी गयी। रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग में कुल 14,43,08,571 लोगों को पहली खुराक और 68,72,779 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति