वाराणसी में तैयारियों की खुली पोल ! साइकिल से आया कोरोना वैक्सीन का बॉक्स

By अनुराग गुप्ता | Jan 06, 2021

काशी। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि कोरोना वैक्सीन को साइकिल के जरिए वैक्सीनेशन सेंटर से महिला अस्पताल तक ले जाया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाराणसी के जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में भी कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा था। इसी बीच एक कर्मचारी साइकिल में कोरोना वैक्सीन का बॉक्स लेकर अस्पताल पहुंचा। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए। इस घटनाक्रम की जानकारी जब सीएमओ तक पहुंची तो वह तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सवाल-जवाब किए। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन ट्रायल के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप, भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में हुआ वैक्सीन ट्रायल 

वहीं, अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियां पूरी हो चुकी थी इसके बावजूद साढ़े 10 बजे तक जिन लोगों पर ट्रायल होना था वही मौके पर नहीं पहुंचे। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को जहां बैठना था, वहां कुर्सियां तक मौजूद नहीं थीं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी