कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 328 नए मामले, संक्रमित लोगों की कुल संख्या हुई 3,648

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 3,648 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 328 में से 184 मरीज मुंबई और 78 पुणे के हैं। उन्होंने बताया कि ठाणे शहर में छह, भिवंडी में तीन, ठाणे जिले में तीन, रायगढ़ में पांच, मीरा भायंदर में 11, कल्याण डोम्बिवली में पांच, पालघर में सात, पिंपरी चिंचवड़ में आठ, नागपुर में तीन, नवी मुंबई में दो, सतारा में चार, अकोला, अमरावती, नंदुरबार, पनवेल, औरंगाबाद, वसई विरार और पुणे जिले में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया।

प्रमुख खबरें

Guwahati में हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi, CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

UPITS 2026 | अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है यूपी! Amit Shah का सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्‍तान की नींद उड़ी

UPITS 2026 Greater Noida: उत्तर प्रदेश का BrahMos उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेटर नोएडा से शाह की हुंकार

Delhi से 8 घंटे की ड्राइव पर है खूबसूरत Chakrata, बजट ट्रिप और होमस्टे के बेहतरीन विकल्प