कोरोना वायरस: फ्रांस में चौबीस घंटे में 499 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

पेरिस। फ्रांस में मंगलवार को कोरोना वायरस से अस्पताल में 499 लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। इस महामारी से अब तक फ्रांस में कुल 3,523 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जेरोम सालोमोन ने प्रतिदिन जारी होने वाले बुलेटिन में बताया कि फ्रांस में कुल 22,757 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 5,565 मरीज गहन चिकित्सकीय देखरेख में हैं। कोरोना वायरस से फ्रांस में हुई मौतों का आंकड़ा अस्पताल में मरने वाले मरीजों का है इसमें घर में या वृद्धाश्रम में मरने वालों का आंकड़ा शामिल नहीं है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह