कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 2940 नए मामले, 63 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 2940 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 44,582 पर पहुंच गई। वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुताबिक इस दौरान राज्य की राजधानी मुंबई में संक्रमण के 1751 नए मामले आए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान राज्य में कोविड-19 से 63 लोगों की मौत हुई। इनमें से 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई है। संक्रमण से हुई इन मौतों के साथ राज्य में मृतक संख्या 1517 पर पहुंच गई है। राज्य के अधिकारियों के मुताबिक 857 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों से उपचार के बाद स्वस्थ हुए 12583 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है। पिछले 24 घंटे में 63 मौतों में 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई। पुणे में नौ, जलगांव में आठ, सोलापुर में पांच, वसई विरार में तीन, औरंगाबाद शहर में तीन, सतारा में दो लोगों की मौत हुई। मालेंगाव, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, पनवेल, नागपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मुंबई में संक्रमण के अब तक 27,251 मामले सामने आए हैं और 909 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi In Odisha | ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार का भरोसा, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया

CICSE 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, सेंसेक्स 74,206 के पार, निफ़्टी भी 93 अंक चढ़ा

सुप्रिया सुले बनाम सुनेत्रा पवार!! बारामती लड़ाई से पहले अजीत पवार ने भतीजे रोहित पवार का मजाक उड़ाया, जानें क्या कर दिया कमेंट