केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायररस के बढ़े केस, 24 घंटे में दोनों राज्यों में 21,000 से ज्यादा नये केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,992 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 200 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान राज्य में 10,458 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 61,40,968 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और 1,25,034 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें: खाद्य कूटनीति: भारतीय पूर्वोत्तर के राज्य शेख हसीना को अनानास, शहद और मसाले भेजेंगे

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 10,458 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 59,00,440 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 1,12,231 लोग राज्य में उपचाराधीन हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 96.08 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह