कोरोना वायरस से दुनियाभर में मृतक संख्या 90 हजार के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या 90,000 के पार पहुंच गई। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 4: 30 तक मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है। मौत के कुल 90,938 मामलों में से आधे से ज्यादा बुरी तरह प्रभावित इटली,स्पेन और अमेरिका से आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 के संकट के बीच आईएसएस के लिए रवाना होंगे 3 अंतरिक्ष यात्री

इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों ने दम तोड़ा है। अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,830 लोगों की जान ले ली। फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। दुनियाभर में अब तक आधिकारिक रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण के 15,34,426 के मामलों की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal