कैलिफोर्निया में Disney Land तो पाकिस्तान में स्कूल बंद, जानिए किस देश का क्या है हाल?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

कैलिफोर्निया में डिजनीलैंड बंद

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की दुनिया भर में तबाही, भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्‍पलाइन नंबर

जर्मनी की गैर जरूरी कार्यक्रमों को रद्द करने की अपील, फ्रांस ने स्कूल बंद किए

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऐसे गैर जरूरी कार्यक्रमों को रद्द करने की अपील की है जिसमें सैकड़ों लोगों को शामिल होना हो।उन्होंने कहा, ‘‘यह सभी से अपील है जहां विषाणु फैलने की आशंका हो वहां लोगों से संपर्क से बचना चाहिए।’’वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अगले सप्ताह से स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने 70 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया।कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए मैक्रों ने स्पष्ट कर दिया कि कामकाज पहले की तरह सामान्य नहीं रह सकता।उन्होंने कहा कि क्रैच, स्कूल और विश्वविद्यालय सोमवार से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। उन्होंने कोरोना वायरस को देश के लिए सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट बताया। 

फ्रांस में कोरोना वायरस से 61 लोगों की मौत हो गई और करीब 2,900 लोग इससे संक्रमित है। इटली के रोम शहर में भी सभी कैथोलिक गिरजाघरों को बंद कर दिया गया है। इटली में कोरोना वायरस से 1,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। कार्डिनल एंजेलो डी डोनेटिस ने एक बयान में बताया कि जब जनसभाओं पर इटली सरकार की रोक की अवधि तीन अप्रैल को समाप्त होगी तब गिरजाघर फिर से खुलेंगे। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्पेन के उत्तरपूर्वी कातालूनिया प्रांत के चार शहरों को बृहस्पतिवार को अलग कर दिया गया। एक बयान में कातालूनिया के गवर्नर के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इग्वालादा, ओदेना, सैंटा मार्गरिडा डी मोंटबुइ और विलानोवा डेल कामी इलाके के 66,000 निवासी अपने इलाके को छोड़कर नहीं जा सकते हैं। हालांकि वे अपने घरों से निकल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी संसद अप्रैल तक बंद

इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोना वायरस के बढ़ते संकट का सामना करने के लिए बृहस्पतिवार को एक आपात सरकार बनाने का आह्वान किया। नेतन्याहू ने टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा कि यह विषाणु यहूदियों और गैर यहूदियों या वामपंथी और दक्षिणपंथी के बीच भेद नहीं करता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी बल्कि आज शाम से ही एक राष्ट्रीय आपात सरकार गठित करने का आह्वान करता हूं।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह सीमित अवधि के लिए एक आपात सरकार होगी। एक साथ मिलकर हम नागरिकों की जान बचाने के लिए लड़ेंगे।’’ नेतन्याहू ने कहा कि इस मामले में राजनीति को दूर रखना चाहिए।सेनेगल ने भी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामलों की घोषणा की। इसके साथ ही इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में संक्रमित लोगों की संख्या 10 पर पहुंच गई है। पांच नए मामले सेनेगल के एक परिवार के सदस्यों के हैं जिनमें बुधवार को संक्रमण की पुष्टि की गई। 

पाकिस्तान के सिंध में कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मई तक बंद

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मई तक बंद रखने की घोषणा की है। इसके साथ ही नौवीं और दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। सरकार के प्रवक्त मुर्तजा वहाब ने बताया कि मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आपात बैठक में यह फैसला किया गया।उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान अब एक जून को दोबारा खुलेंगे। नौवीं और दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अभी तक कोरोना वायरस के 21 मामले सामने आ चुके हैं। चीन के वुहान शहर से पिछले साल दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से दुनियाभर में 4,600 से अधिक लोगों की जान चुकी है और 1,24,330 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर पर देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुआई में शुक्रवार को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बैठक करने की संभावना है।

इसे भी देखें- इन बातों को रखेंगे ध्यान तो पास नहीं फटकेगा Coronavirus

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत