जापान में ओलंपिक खेलों से पहले कोरोना वायरस आपातकाल में दी जाएगी ढील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

तोक्यो। तोक्यो तथा अन्य छह क्षेत्रों में इस सप्ताहांत में कोरोना वायरस संबंधी आपातकाल में ढील देने के बारे में अपने फैसले की घोषणा जापान बृहस्पतिवार को करेगा। यहां संक्रमण के दैनिक नए मामले कम होते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश लगभग महीने भर बाद शुरू होने जा रहे ओलंपिक खेलों के लिए अंतिम तैयारी शुरू कर चुका है। कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूपों के कारण हुए महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए जापान मार्च माह के अंत से प्रयास कर रहा है। तब दैनिक नए मामले सात हजार से अधिक हो गए थे और तोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरीय क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बहुत बढ़ गयी थी।

इसे भी पढ़ें: महंगे प्रॉडक्ट नहीं, अपनी खूबसूरत स्किन के लिए इस एक चीज का इस्तेमाल करती हैं उर्वशी रौतेला

हालांकि इससे पहले वे तोक्यो, ऐईची, होक्काईदो, ओसाका, क्योटो, ह्योगो और फुकुओका में आपातकाल में ढील देने की सरकार की योजना को प्रारंभिक मंजूरी दे चुके हैं। लेकिन ओकिनावा में पाबंदियां जस की तस रहेंगी क्योंकि वहां पर अस्पतालों में अब भी मरीजों की संख्या अधिक है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर