खेलों का विलेन बना कोरोना वायरस, जानिए कौन-कौन से खेल हुए संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

कोरोना वायरस के कारण अब बंद हुई टेबल टेनिस की गतिविधियां

इसे भी पढ़ें: 29 मार्च से नहीं होगा IPL का मुकाबला, कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ी तारीख

दिल्ली सरकार के फैसले के बाद इंडिया ओपन बैडमिंटन के आयोजन को लेकर आशंका बढ़ी

दिल्ली सरकार के कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के फैसले के बाद तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन चक्र की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता इंडिया ओपन बैडमिंटन के आयोजन को लेकर आशंका बढ़ गयी है।इस घातक बीमारी को रोकने के उद्देश्य से यह 400,000 सुपर 500 प्रतियोगिता बिना दर्शकों के आयोजित किये जाने की संभावना थी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) के अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सरकार के फैसले के अनुसार चलेंगे। यह हमारे हाथ में नहीं है। हमें सरकार के फैसलों को मानना होगा। अभी विदेशी खिलाड़ियों की वीजा प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और तिस पर अब दिल्ली सरकार ने भी कुछ निर्देश जारी कर दिये हैं। ’’बाइ और विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बुधवार को संयुक्त बयान जारी करके कहा था कि कोरोना वायरस के कारण यह प्रतियोगिता बंद दरवाजों के अंदर खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। इससे पहले दिल्ली में होने वाला निशानेबाजी विश्व कप और इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट भी स्थगित कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में नहीं होंगे आईपीएल मैच, वैकल्पिक स्थानों की तलाश में जुटा BCCI

पीजीटीआई ने 16 मार्च के बाद सभी टूर्नामेंट स्थगित किये

भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 16 मार्च से अपने सभी टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिये। इस घातक बीमारी से अभी तक विश्व भर में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। पीजीटीआई सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने बयान में कहा, ‘‘पीजीटीआई पेशेवरों और पूरी पीजीटीआई टीम की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुझे यह सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि 16 मार्च 2020 के बाद होने वाले पीजीटीआई के सभी टूर्नामेंट को तब तक स्थगित कर दिया गया है जब तक कि स्थिति में सुधार नहीं होता और सरकार इसे सुरक्षित घोषित नहीं करती है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात, पुणे, नोएडा और चंडीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिताओं की नयी तिथियों पर फैसला करने से पहले हम स्थिति पर करीबी नजर रखते हुए संबंधित निकायों से सलाह लेंगे। ’’

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका