नहीं थम रहा कोरोना का कहर, महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 63 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

मुंबई।  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इन नये 11 मामलों में से 10 मुंबई से और एक पुणे से सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि सात मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल और एक-एक मरीज को सैफी अस्पताल, नानावती अस्पताल और एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुणे के मरीज को वहां के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रसित एक मरीज की मुंबई में मौत हो गई थी।

देश में 258 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 258 हो गई। इन 258 लोगों में से 39 विदेशी नागरिक हैं। इन विदेशी नागरिकों में 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन के तथा कनाडा, इंडोनेशिया एवं सिंगापुर का एक-एक नागरिक है। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए कुल चार लोगों की मौत के मामले भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस समय भारत में अब तक 231 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।’’ इसके अलावा 23 लोग बीमारी से उबर चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या वे देश से बाहर चले गए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू: महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों को ऑपरेट करेगी इंडिगो

दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक 26 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी नागरिक है। उत्तर प्रदेश में 24 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें एक विदेशी नागरिक है। महाराष्ट्र में शनिवार तक मामलों की संख्या बढ़कर 63 पहुंच गई, जबकि केरल में 40 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें सात विदेशी नागरिक हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 मरीज हैं लद्दाख में अभी तक 13 और जम्मू-कश्मीर में चार लोग इससे संक्रमित हैं। तेलंगाना में संक्रमण के 19 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 11 विदेशी हैं। राजस्थान में 17 मामले सामने आए हैं जिनमें दो विदेशी नागरिक है। गुजरात में अभी तक सात मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में तीन -तीन मामले दर्ज किए गए हैं। ओडिशा और पंजाब में दो-दो तथा पुडुचेरी, छत्तीसगढ़ एवं चंडीगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 17 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिनमें 14 लोग विदेशी नागरिक हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी