देश में दो से अधिक महीने बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

नयी दिल्ली। देश में दो महीने से भी ज्यादा समय के बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,157 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,82,345 हो गई। देश में संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,869 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में दो महीने से भी ज्यादा समय बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंचकर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई। 27 फरवरी को संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत दर्ज की गई थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी के हालत में किया बलात्कार, दो साल तक ब्लैकमेल करने के बाद पुलिस के हाथों लगा आरोपी

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा