देश में कोरोना के कुल 226770 केस, अब तक मौतें 6348, 109462 लोग हुए ठीक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब तक 48.27 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 174 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8,762 पहुंची

इनमें से सबसे ज्यादा 2,710 मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 1,155, दिल्ली में 650, मध्य प्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तर प्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105, आंध्र प्रदेश में 71 मौतें हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में 35 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 10, ओडिशा में सात, झारखंड में छह लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के पीडि़त थे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया