Coronavirus India: कोरोना वायरस फिर बढ़ा रहा है देश में टेंशन, फिर से बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या

By रेनू तिवारी | Apr 14, 2022

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के केस लगातार कम आने लगे थे जिसके बाद लग रहा था कि शायद जल्द ही हम कोरोना वायरस के प्रकोप से बाहर आ जाएंगे। वापस पहले वाली दुनिया हो जाएगी जब हम बेखौफ होकर घूमते थे पर अब लग रहा है कोरोना इतनी आसानी से नहीं जाने वाला। नोएडा एक एक दिवन में 44 नये कोरोना वायरस के मामले सामने आये है। जिसमें काफी बच्चे भी शामिल है। इसके अलावा देश में भी एक बार फिर से कोरोना टेंशन बढ़ा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जो नये मामले 800 के करीब आ रहे थे वह अब अचानक से 1000 पार हो गये हैं। कोरोना के नये केस 14 अप्रैल के आंकड़ो के अनुसार 1007 दर्ज हुए हैं। 

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,007 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,023 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,058 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत होने से संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,737 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रूपये का जुर्माना 

24 घंटे के अंदर फिर से बढ़ें कोरोना के मामले 

आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 188 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत आंकी गई है। वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,06,228 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 186.22 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा फैसला: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi बने Education Minister

छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह