मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रूपये का जुर्माना

Rohit
ANI

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया। पंजाब किंग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था।

पुणे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया। पंजाब किंग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे में एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। ’’

इसे भी पढ़ें: आंबेडकर ने भारत को सबसे मजबूत स्तंभ दिया, भीम राव आंबेडकर की जयंती पर बोले राहुल गांधी

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का हारने का सिलसिला जारी है और उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ पराजय से लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी। इसके अनुसार, ‘‘आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लंघन के अंतर्गत यह टीम का इस सत्र का दूसरा मामला है। ’’

इसे भी पढ़ें: बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से जारी, 4.79 करोड़ के लिए निविदा विभिन्न चरणों में

इसमें कहा गया, ‘‘मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया जबकि अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (इनमें से जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया। ’’ इससे पहले रोहित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़