कोरोना वायरस: केजरीवाल ने मंत्रियों एवं अधिकारियों की बैठक बुलायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

नयी दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए बुधवार शाम सात बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलायी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक शाम सात बजे होगी। इसमें मुख्य सचिव विजय देव, गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी शिरकत करेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 576 हो गये तथा एक ही दिन में 51 नये मामले सामने आए और दो मरीजों की जान चली गयी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह