कोरोना वायरस के चलते मुश्किल में IPL, स्वास्थ्य मंत्रालय और BCCI को भेजा गया नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने उस जनहित याचिका पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किए जाने का आदेश दिया जिसमें कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर आईपीएल मैच नहीं करवाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

अधिवक्ता जी एलेक्स बेनजिगर की याचिका पर न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति कृष्णन रामासामी ने बीसीसीआई और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को 23 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और साथ ही मामले को स्थगित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: प्रतिभाओं की तलाश के लिए अगले साल से महिलाओं का शुरू करें IPL: गावस्कर

याचिकाकर्ता ने अदालत से केंद्र को यह निर्देश देने की मांग की है कि वह कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 29 मार्च से 24 मई तक होने जा रहे आईपीएल मैचों के संचालन की अनुमति बीसीसीआई को नहीं दे। याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने पहले इस बारे में अधिकारियों से अनुरोध किया था लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी