केरल में कोरोना वायरस की मरीज को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

त्रिशूर (केरल)। केरल में स्वास्थ्य अधिकारियों ने नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई एक छात्रा को शुक्रवार को जनरल अस्पताल से यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलेज की छात्रा को शुक्रवार की सुबह सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनाए गए एक अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। नोवेल कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर डॉक्टरों से संपर्क करने के बाद से मरीज को यहां जनरल अस्पताल के एक अलग वार्ड में रखा गया था।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने राज्य में नोवेल कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को देर रात यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उच्च स्तरीय बैठक की। इसके बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाने का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें: जामिया फायरिंग पर ओवैसी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- कपड़ों से पहचानिए

यहां मेडिकल कॉलेज में अलग से एक विशेष वार्ड बनाया गया है जिसमें एक बार में कम से कम 24 मरीजों का इलाज करने की सुविधा है। राज्य में कम से कम 1,053 लोगों को निगरानी में रखा गया है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार इस आपात स्थिति से निपट रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को बताया था कि मरीज की कोरोना वायरस की जांच में नतीजा पॉजिटिव आया है।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी