दिल्ली लौटे यात्रियों में से 17 में कोरोना वायरस के मिले लक्षण, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2020

नयी दिल्ली। हवाई अड्डे पर संक्रमण की जांच शुरू होने से पहले जो यात्री चीन और कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों से बड़ी संख्या में मध्य जनवरी में दिल्ली आए थे उनमें से 17 लोगों में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: चीन ने कोरोना वायरस से निटपने में भारत की मदद की पेशकश की सराहना की

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “4,707 यात्रियों में लक्षण नहीं पाए गए हैं और उन्हें घर में पृथक रहने की सलाह दी गई है। सत्रह रोगियों में लक्षण देखे गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारी के अनुसार 817 यात्रियों का पता नहीं चल सका है।

अधिकारी ने कहा, “जिसे भी जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दें उन्हें तुरंत ही नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “उन यात्रियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जो 15 जनवरी से पहले दिल्ली से चीन या अन्य देशों की यात्रा पर गए थे और हवाई अड्डों पर जांच प्रक्रिया शुरू होने से पहले दिल्ली वापस आ गए थे।”

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Assembly Bypolls Results | बिहार की बांकीपुर, MP की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण