जापान के दो लोगों में कोरोना वायरस पाया गया, पहले जांच में पाए गए थे निगेटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

तोक्यो। जापान के दो नागरिकों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिन्हें वुहान से लाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पहले जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। चीन के वुहान शहर से 29 जनवरी को वापस लाए गए इन दोनों लोगों में से पहले व्यक्ति की दो बार जांच की गई और दोनों बार वह विषाणु से संक्रमित नहीं पाया गया था।

बहरहाल, 12 दिन बाद तीसरी जांच में उस व्यक्ति को संक्रमित पाया गया। उसे अपने होटल के कमरे में ही अलग रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रभाव काल 14 दिनों तक रह सकता है।

वुहान से 30 जनवरी को लाए गए दूसरे जापनी व्यक्ति की शुरुआती जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन सोमवार को दूसरी जांच में उसमें संक्रमण पाया गया।

इसे भी पढ़ें: जापान के जहाज में कोरोना वायरस के मिले 60 और मरीज, फंसे कई भारतीय

नए मामले सामने आने से जापान में संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 28 हो गई है। इनमें एक जहाज पर सवार लोग शामिल नहीं हैं। जापान के तट पर सोमवार को पहुंचे ‘डायमंड प्रिंसेज’ पोत पर सवार 135 लोगों पॉजिटिव पाए गए हैं।


इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

IPL 2026: हार के बाद Captain Shreyas Iyer का फूटा गुस्सा, कहा- फील्डिंग और बॉलिंग ने डुबोया

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर दिखेगा भारतीय सितारों का टशन, इन Indian Films की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

हथियार नहीं डालेंगे, इजरायल को नर्क बना देंगे, Hezbollah की नई धमकी के बाद मीडिल ईस्ट में टेंशन हाई

गर्मियों की छुट्टी का Best Plan! IRCTC के Budget Tour Package से घूमें Goa और Shirdi