जापान के जहाज में कोरोना वायरस के मिले 60 और मरीज, फंसे कई भारतीय

60-more-patients-of-corona-virus-found-in-japan-ship
[email protected] । Feb 10 2020 4:52PM

जापान के जहाज पर सवार करीब 60 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।एनएचके और अन्य स्थानीय मीडिया ने करीब 60 और लोगों के इससे पीड़ित होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही क्रूज पर सवार लोगों में से कुल 130 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है।

तोक्यो। जापान ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिस ‘डायमंड प्रिंसेज’ क्रूज जहाज को अलग रखा है, उस पर सवार करीब 60 और लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 132 हुई, करीब 6,000 मामलों की पुष्टि

एनएचके और अन्य स्थानीय मीडिया ने करीब 60 और लोगों के इससे पीड़ित होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही क्रूज पर सवार लोगों में से कुल 130 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने हालांकि इस पर तत्काल कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़