दीपावली के बाद भोपाल में कोरोना का कहर जारी, अब तक 31,333 कोरोना संक्रमित मिले

By दिनेश शुक्ल | Nov 28, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 356 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,333 और मृतकों की संख्या 515 हो गई है। 

 

इसे भी पढ़ें: अनियंत्रित कार ने ली युवक की जान, इंदौर बीआरटीएस रेलिंग तोड़कर घुसी कार

जिसके बाद भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 515 हो गई है। हालांकि, भोपाल में संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यहां अब तक 28,071 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 2700 हो गई है। दीपावली के बाद से यहां लगातार 300 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं