कोरोना पर सियासी बयानबाजी का दौर जारी, सिसोदिया ने BJP पर ओछी राजनीति करने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आरोप लगा रही है कि लोग दिल्ली को छोड़कर इसलिए पलायन कर रहे हैं, क्योंकि ‘आप’ सरकार ने बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। उन्होंने भाजपा पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर ‘‘ओछी राजनीति’’ करने का भी आरोप लगाया। सिसोदिया की यह तीखी प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या अपने गृहराज्यों की बसों में सवार होने के लिए आनंद विहार पहुंची है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे बहुत दुःख है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भाजपा नेता ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।

योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जी ने बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया इसलिए लोग दिल्ली से जा रहे हैं। यह गम्भीरता से एक होकर देश को बचाने का समय है, घटिया राजनीति का नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज दिल्ली की सीमा पर जो लोग हैं वो केवल दिल्ली से नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तक से आए लोग हैं। जो भी इस वक्त दिल्ली में है, उसे छत देने और खाना देने की ज़िम्मेदारी हमारी है ताकि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री मोदी जी का बंद सफल हो सके।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश