अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 2,155 हुए, अब तक 1,482 मरीज हो चुके हैं ठीक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 20 सुरक्षाकर्मी हैं। इसके साथ ही इस पूर्वोत्तर राज्य में सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या 2,155 हो गई। राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि पूर्वी कामेंग जिले में 11 नए मामले सामने आए हैं जबकि पांच मामले पूर्वी सियांग में, चार मामले निचले सियांग में सामने आए हैं। तीन-तीन मामले राजधानी परिसर क्षेत्र, पश्चिमी सियांग और तिरप जिले तथा दो-दो मामले अंजॉ, पापुमपारे, तवांग और नामसाई में सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अर्ध सैनिक बल के 20 जवान नए मरीजों में शामिल हैं। इनमें से नौ पूर्वी कामेंग, तीन-तीन पश्चिमी सियांग, पूर्वी सियांग और तिरप में हैं। एक-एक मामला अंजॉ और पापुमपारे जिले का है।’’ 

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता