ओडिशा में संक्रमण के मामले 10 हजार के पार, अब तक 42 मरीजों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 571 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार पहुंचगई। वहीं, इस महामारी से चार और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 42 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,097 है। राज्य में नए मामले 21 जिलों से सामने आए हैं और गंजाम में तीन तथा कटक में एक व्यक्ति की मौत हुई। गंजाम में 70 और 60 वर्षीय जिन दो लोगों की मौत हुई है वे मधुमेह से भी पीड़ित थे। 53 वर्षीय एक और व्यक्ति की जिले में मौत हुई है। कोविड-19 से संक्रमित दो और लोगों की मौत हुई लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मौत के पीछे कैंसर को वजह बताया है। इसके साथ ही राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 12 हो गई है जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे लेकिन उनकी मौत किसी अन्य वजह से हुई। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी