लॉकडाउन के बीच चिंदबरम बोले- गरीबों की मदद के प्रति लापरवाह रही सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद में लापरवाह रही है जिससे इस वर्ग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व वित्त मंत्री ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद खोलने की संभावना को लेकर केंद्र की ओर से राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श करने के कदम का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया कि लॉकडाउन की रणनीति में जो चीज गायब है, वह गरीबों के हाथों में नकदी का होना है। गरीबों के कई वर्ग ऐसे हैं जिन्हें सरकार से एक भी रुपया नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह