क्या चीन ने महामारी से पा लिया है काबू? जून तक 40 प्रतिशत लोगों के टीकाकरण का है लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

ताइपे।चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि उनका देश कोरोना वायरस टीकाकरण के मामले में सुस्त है, क्योंकि उसने बड़े स्तर पर महामारी पर काबू पा लिया है, लेकिन उसकी जून तक देश की 40 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने की योजना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से जुड़े विशेषज्ञों के एक समूह का नेतृत्व कर रहे झोंग नानशान ने ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन और त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अमेरिकी एवं चीनी चिकित्सकीय विशेषज्ञों के ऑनलाइन कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि देश में 28 फरवरी तक पांच करोड़ 252 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका था। चीन ने दिसंबर मध्य से टीकाकरण शुरू किया था। इसके बाद से उसने सार्वजनिक तौर पर पहली बार टीकाकरण संबंधी कोई संख्या बताई है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट