भारत में सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार! 24 घंटे में 1.27 लाख नये मरीज, 2,795 लोगों की गयी जान

By रेनू तिवारी | Jun 01, 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने मंगलवार को कम से कम 54 दिनों में अपने सबसे कम दैनिक कोविड मामले दर्ज किए है। देश ने पिछले 24 घंटों में 1.27 लाख संक्रमित मरीज सामने आये। जबकि सक्रिय मामले 43 दिनों के बाद 20 लाख से नीचे आ गए। पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना जितनी तेजी से फैला था इसके बाद अब कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ती दिखाई दे रही हैं। कोरोना वायरस से  भारत में भी पांच हफ्तों में सबसे कम मौतें हुईं है। 2,795 रोगियों ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया। 43 दिनों के बाद भारत का सक्रिय केसलोएड 20 लाख से कम हो गया है। देश में 18,95,520 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक ही दिन में 2,55,287 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया।लगातार 19 दिनों तक रोजाना ठीक होने वालों की संख्या नए कोविड मामलों से अधिक है।

इसे भी पढ़ें: धूम्रपान करने वालों में गंभीर बीमारियों, कोविड से मौत का अधिक खतरा: हर्षवर्धन

सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में तमिलनाडु में 27,936 मामले हैं, इसके बाद कर्नाटक में 16,604 मामले, महाराष्ट्र में 15,077 मामले, केरल में 12,300 मामले और पश्चिम बंगाल में 10,137 मामले हैं।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं