भारत में पिछले 24 घंटे में 2,568 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,568 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,84,913 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,137 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,889 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,137 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: ईद के मौके पर ममता बोलीं- आज देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 20 मामले सामने आए, जिनमें से केरल में 15, पंजाब में तीन और महाराष्ट्र तथा मिजोरम में एक-एक मामला सामने आया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Raj Polls में Congress उतारेगी शीर्ष नेतृत्व, तय हुई प्रचार रणनीति

Bihar में Rooftop Solar उपभोक्ताओं की बची बिजली खरीदेगी सरकार BERC को भेजा प्रस्ताव

Smit Machchhar पर ट्रंप ने इधर किया बड़ा ऐलान, उधर ओमानी पायलट को मिलेगी बड़ी सजा, 9 लोग गोलियों से भूनेंगे? तैयारी शुरू

नौसेना जासूसी मामले में Andhra Pradesh Police ने दो आरोपियों को पकड़ा, हनी ट्रैप का खुलासा