देश भर में कोरोना के 216,919 मामले, अब तक 104,107 हुए ठीक, 6,075 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,304 मामले सामने आए हैं जबिक 260 लागों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,16,919 और 6,075 हो गयी है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,06,737 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,04,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत, 279 नये मामले

इसके बाद गुजरात में 1,122, मध्य प्रदेश में 371, पश्चिम बंगाल में 345, उत्तर प्रदेश में 229, राजस्थान में 209, तमिलनाडु में 208, तेलंगाना में 99 और आंध्र प्रदेश में 68 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में 53, पंजाब में 47, जम्मू-कश्मीर में 34, बिहार में 25, हरियाणा में 23, केरल में 11, उत्तराखंड में आठ और ओडिशा में सात लोगों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड में पांच-पाच लोगों की मौत हुई। असम में चार, छत्तीसगढ़ में दो, मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 30 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट