भारत में कोरोना की रफ्तार थमी, 24 घंटों में सामने आए 30,757 नए केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,757 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,54,315 हो गई।इसके साथ ही बीमारी से ठीक (संक्रमण मुक्त) होने की दर एक बार फिर 98 प्रतिशत से ज्यादा हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 541 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,10,413 हो गई। देश में लगातार 11 दिनों तक संक्रमण के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किये गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 174 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,32,918 रह गई है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 0.78 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 98.03 प्रतिशत है। इस वर्ष पांच जनवरी को यह दर 98 प्रतिशत से अधिक 98.01 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 37,322 की गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.04 प्रतिशत है। देश में संक्रमित होने के बाद अब तक 4,19,10,984 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि महामारी से मौत की दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कोविड रोधी टीके की 174.24 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Diwali पर पटाखों के धुएं और Screen से आंखों को बचाएं, अपनाएं ये जरूरी Eye Care Tips

UN Peacekeepers पर हमले करने वालों की तय हो जवाबदेही, संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार के डांवाडोल रुख से बढ़ सकती है सवर्णों की चिंता!

Trump की पार्टी हारी, मस्क ने कौन सा पोस्ट हटा दिया?