आखिर क्यों है ट्रंप को मास्क पहनने से परेशानी? अपने आपको 'लोन रेंजर’ से किया Compare!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

वाशिंगटन। सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने से लंबे समय तक इनकार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें लगता है कि मास्क पहनकर वह ‘लोन रेंजर’ की तरह दिखते हैं और उन्हें यह अच्छा लगता है। दरअसल ‘लोन रेंजर’ से वह अमेरिकन ओल्ड वेस्ट के एक काल्पनिक चरित्र का जिक्र कर रहे थे जो आंखों पर काले रंग का मास्क पहनता था। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में फॉक्स बिजनेस से कहा, ‘‘मैं मास्क पहनने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मास्क अच्छे हैं। लोगों ने मुझे मास्क पहने हुए देखा है।’’ उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब एक दिन पहले रिपब्लिकन सांसदों ने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति को अमेरिकियों के लिए अच्छा उदाहरण पेश करने के लिए सार्वजनिक रूप से मास्क पहनना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार