भारत में 24 घंटे में कोरोना के 18139 नए मामले, 234 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक महीने में पांचवी बार 24 घंटे में कोविड-19 के 19 हजार से कम नए मामने सामने आए, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,13,417 हो गए, जिनमें से 1,00,37,398 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,139 नए मामले सामने आए। वहीं 234 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,50,570 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 1,00,37,398 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.39 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 18 दिनों से उपचाराधीन मामलों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,25,449 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.16 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026: भाई की Rashi के अनुसार बांधें Rakhi, सुख-समृद्धि और Health के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय

Devendra Fadnavis के APTEL पत्र को Congress ने बताया पाखंड, उठाए कई सवाल

Nepal Flood: बिहार में हाई अलर्ट, अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, PM Modi की भी नजर

Sri Lanka ने दूसरी पारी में की वापसी, Sooriyabandara ने बनाए नाबाद 90 रन