कोरोना के नए प्रकार से अमेरिका कितना सुरक्षित? जानिए संक्रामक विशेषज्ञ एंथनी फाउची की राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में पाया गया कोरोना वायरस का नया प्रकार वायरस से पुराने स्वरूप से अधिक गंभीर नहीं है और टीका इस पर बेअसर नहीं होगा, लेकिन फिर भी इसे ‘‘गंभीरता’’ से लिए जाने की जरूरत है। अमेरिका में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने अमेरिकी अधिकारियों के इस फैसले का समर्थन किया कि ब्रिटेन से आने वाले लोगों को कोविड-19 से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट के साथ ही देश में आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस नए ‘स्ट्रेन’ (प्रकार) पर ‘‘सावधानी से गौर’’ किया जाना चाहिए और ‘‘ हम इस पर बेहद गहनता से गौर कर रहे हैं’’। फाउची ने कहा, ‘‘ क्या इससे लोग अधिक बीमार हो रहे हैं? क्या यह अधिक खतरनाक वायरस है? और इसका जवाब है कि ऐसा कुछ प्रतीत नहीं होता।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर