'Congress का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद', JP Nadda बोले- ये भाई को भाई से लड़ाते हैं

By अंकित सिंह | Jan 05, 2023

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक के दौरे पर है। कर्नाटक के तुमकुरु में उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मिशन सेवा करना है और इनका मिशन कमीशन लेना है। ये भाई को भाई से लड़ाते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी। वे लोगों को जातियों और क्षेत्रों में बांटते थे। उन्होंने जातिवाद और वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ कह दिया कि बीजेपी की राजनीति में जातिवाद और वंशवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता Siddaramaiah का आपत्तिजनक बयान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ‘पिल्ला’ कहा, Bommai ने खुद को जनता के प्रति वफादार बताया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री मोदी जी आए हैं, राजनीति से परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद समाप्त हुआ है। मोदी जी ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" इस मंत्र के साथ सबको आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम रिपोर्ट कार्ड लेकर चलते हैं, हमने जो काम कहे थे, किए हैं, विकास के नए आयाम लिखे हैं, कर्नाटक को आगे बढ़ाने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, हमारे पास एक मजबूत और स्थिर अर्थव्यवस्था है। हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेसी भाई इस बात से अनजान हैं कि अलग-अलग बीमारियों की वैक्सीन बनाने में दशकों लग गए। हालांकि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने महज 9 महीने में कोविड के लिए दो स्वदेशी टीके बना लिए।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार